बैकलेस ब्लाउज में प्रियंका ने ढाया कहर, साड़ी लुक से फैंस को किया इंप्रेस

12/6/2019 4:02:30 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने हर अंदाज से फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। देश और विदेशों में भी पीसी की ड्रेसिंग सेंस के चर्चे हैं। साड़ी से लेकर वेस्टर्न लुक तक में प्रियंका कहर ढाती है। हाल ही में पीसी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में उनका साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। दरअसल, प्रियंका हाल ही में  18 वें माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें पीसी शाइनी गोल्ड एंड स्लिवर साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया था।

मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, मैसी हेयरस्टाइल पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। प्रियंका ने अपने लुक को क नेकलेस से पूरा किया था।

'देसी गर्ल' की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि प्रियंका सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस संग अपी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

काम की बात करें तो प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' इसी साल रिलीज हिई है। फिल्म को फैंस से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं थीं।

प्रियंका ने राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' मे नजर आएंगी। इसकी शूटिंग हाल ही में दोनों ने दिल्ली में खत्म की।

पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ नजर  सकती हैं। 
 

Smita Sharma