रेड साड़ी और हाथों में पूजा की थाली लिए प्रियंका ने विदेश में यूं मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें

11/5/2020 12:32:05 PM

लंदन:  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में हैं। शादी के बाद अब भले ही देश में नहीं रहती हों लेकिन विदेश में रहकर भी अपने रीति रिवाजों को अच्छे से फॉलो करती हैं। वह हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

हाल ही में प्रियंका ने करवा चौथ को भी शानदार ढंग से मनाया। प्रियंका रेड साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां भी पहनी हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस का खुशनुमा अंदाज देखने लायक था। एक तस्वीर में वह पति निक के साथ दिख रही हैं। निकंयका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।
 

Smita Sharma