जब प्रियंका ने दुपट्टे की जगह ओड़ा तिरंगा तो लोगो ने किए भद्दे कमेंट

8/17/2017 12:49:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सोशल साइट पर काफी ट्रोल हुई है। दरअसल, उन्होंने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन भी दिया था। Independence Day #Vibes 🇮🇳#MyHeartBelongsToIndia #happyindependencedayindia #jaihind।

PunjabKesari

इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट टॉप और शॉर्ट जीन्स पहने थीं। प्रियंका ने दुपट्टे की जगह पर तिरंगे झंडे को लपेटा हुी थी। जो बात उनके फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई। उन्हें तत्काल ट्रोल किया जाने लगा। उनसे कहा गया कि उन्हें इस मौके पर साड़ी पहनी थी। उन पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप भी लगाए गए। कुछ इस तरह के कमेंट लिखे गए।

प्रियंका भारत लौटकर अब दोबारा वापस मत आना। क्या आपके पास इस मौके के लिए सलवार- कमीज नहीं थे? कम से कम इस शुभ अवसर पर तो आपसे उम्मीद की जाती है कि आप साड़ी पहनें। ये क्या बेवकूफी है, राष्ट्रीय ध्वज का एक अपना सम्मान होता है। बेवकूफ यह तुम्हारा दुपट्टा नहीं है, थोड़ा सम्मान दिखाओ।

बता दें कि इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रैस के लिए ट्रोल किया गया है। मई में जब उन्होंने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, तभी उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इस दौरान प्रियंका को यह कहकर ट्रोल किया गया था कि उन्हें इस तरह की ड्रैस पहननी चाहिए थी, जिससे उनकी टांगें ढकी रहें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News