प्रियंका का इंडियन और कैजुअल अवतार, फैशन गोल देख आप भी हो जाएंगे कायल

9/29/2019 6:17:43 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। आए दिन प्रमोशन के दौरान पीसी अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें भी बटोर रहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों अवतारों में नजर आईं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तो चलिए देखते हैं पीसी के दोनों लुक...

पहले लुक में पीसी रेड एंड व्हाइट कलर की पोल्का डॉट साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज में बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

साड़ी के साथ हेरिटेड ज्वैलरी, गोल्डन बाली और सेंटर पार्टेड हेयर के साथ स्लीक माथे पर लगी बिंदी और रेड लिपस्टिक उनके लुक को कम्पलीट कर रही है। 

वहीं, दूसरे लुक में प्रियंका ब्लैक कलर के पैंट पर बीज और व्हाइट कलर की स्ट्रिप के साथ मैचिंग का ऑफ शोल्डर टॉप बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप और ब्राइट रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी परफैक्ट बना रहे हैं। 

बता दें कि अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बनीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पंसद किया जाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म 11 अक्टबूर को रिलीज होगी। यह गुरूग्राम की लड़की आयशा चौधरी की सच्ची कहानी है। 'द स्काई इज़ पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है।

Neha