शादी से कुछ दिन पहले बुझी-बुझी सी दिखीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरों में साफ नजर आई उदासी

11/27/2018 11:39:25 AM

मुंबई: शादी की तैयारियों के बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। ये तस्वीरें उनके अॉफिस के बाहर की है। इस दौरान प्रियंका कुछ बुझी बुझी सी दिखीं। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही है।

 

 

हल्के आसमानी रंग की शर्ट और रफ स्टाइल की जींस में प्रियंका को पैपराज़ी ने अपने कैमरो में कैद किया। खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच शादी रचाने जा रही हैं।

 

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर के मशहूर उमैद भवन पैलेस में होनी है। शादी को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

 


बीते रोज़ ही प्रियंका चोपड़ा होने वाले पति निक जोनास के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंचीं हैं। वो दिल्ली में अपनी अगली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिकं’ की शूटिंग कर रहीं थीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर वहां प्रियंका को ‘द स्काई इज़ पिंक’ के निर्माताओं ने एक पार्टी भी दी। पार्टी में निक जोनास भी नज़र आए थे।

 


आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही मुंबई में दोनों का रोका हुआ था, जिसके बाद प्रियंका और निक ने अपने रिश्ते का आधिकारिक तौर पर एलान किया था।

 

 

प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर निक ने उनसे सगाई की थी। निक जोनास के भाई जो जोनास भी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए भारत आ चुके हैं।

 

 

Konika