बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका शामिल हुई अब इन महिलाओं में..., Pics

2/3/2017 4:40:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं। हाल ही में प्रियंका ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा खबर है कि अभिनेत्री ने हार्पर बाजार की बेस्ट 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में जगह बनाई है।


बता दें कि प्रियंका ने ट्वीटर पर लिस्ट का लिंक साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मुझे इन खास लोगों के साथ बेस्ट 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में शामिल करने के लिए शुक्रिया..हार्पर बाजार.. ।’’ ब्री लॉर्सन, डकोटा जॉनसन, एमिलिया क्लार्क, मार्गोट रोबी, गल गडोट, डकोटा फैनिंग और एली फैनिंग जैसी सुंदरिया भी इस सूची में शामिल हैं।