''नेशनल जीजू'' कहे जाने पर बोले निक जोनस ''भारत देश की बहन का पति बनकर खुश हूं'', एक्ट्रेस प्रियंका ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

12/13/2020 2:24:40 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन रीति रिवाजों से शादी की थी। हाल ही में प्रियंका और निंक अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। प्रियंका से शादी करने के बाद निक पूरे भारत में 'नेशनल जीजू' फेमस हो गए। सोशल मीडिया पर 'नेशनल जीजू' ट्रेंड कर गया। फैंस निक को इसी नाम से पुकारने लगे। हाल में निक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


निक ने कहा- "प्रियंका पूरे भारत देश के लिए बहन की तरह हैं, तो उस तरह से, मैं खुश हूं उस बहन का पति बनकर।" प्रियंका ने निक की बात को काटते हुए कहा- "मैं देश की बहन तब बनी जब तुमने मुझसे शादी की। उससे पहले मैं देश के लिए उनकी बहन नहीं थी। मुझे लगता है ये नाम हमारी शादी के दौरान निकलकर आया है। हर जगह 'नेशनल जीजू' ट्रेंड होना काफी क्यूट लगा।"


बता दें शादी के बाद प्रियंका और निक कई बार भारत आ चुके हैं। निक भारत का कल्चर काफी पसंद है। निक भारत से बहुत प्यार करते हैं। काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Parminder Kaur