बर्थडे मुबारक हो मेरे प्यार..पति के 30वें बर्थडे पर प्रियंका ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी, इमोशनल सासू मां को ''देसी गर्ल'' ने यूं लगाया गले
9/19/2022 11:06:56 AM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। निकयंका अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही प्रियंका ने पति निक जोनस के नाम प्यार भरा पोस्ट लिखा। दरअसल, 16 सितंबर को निक जोनस का 30वां बर्थडे था। पति निक के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका एक खूबसूरत बर्थडे वेकेशन पर गया। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक के इस बर्थडे की थीम गोल्फ पर बेस्ड रही। कपल ने बर्थडे वाले दिन जमकर गोल्फ खेला और पार्टी की। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत नोट लिखा है।
पीसी ने लिखा-'बर्थडे मुबारक हो मेरे प्यार। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक। यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया।'
अपनी बात जारी रखते हुए प्रियंका ने आगे लिखा-'इसकी शुरुआत मेरे पति के 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ हुई थी, लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। निक के सभी दोस्तों और परिवार ने कमरे को बहुत प्यार और खुशी से भर दिया।स्कॉट डेल नेशनल(गोल्फ कोर्स) आप घर से दूर हमारा घर हैं। निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में मदद करने वाले आप सभी का उचित धन्यवाद नहीं कर सकती।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर