''मेरा पूरा दिल'' लाडली को बाहों में लेकर खिल उठा प्रियंका का चेहरा, इंटरनेट पर छाईं मां-बेटी की ये प्यारी सी तस्वीर

9/6/2022 10:04:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड और हाॅलीवुड के मोस्ट पाॅपुलर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर इसी साल पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल ने नन्हीं परी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। घर में नन्हीं परी के आने के बाद से ही कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। यही वजह से है कि वह अपनी लाडली के साथ बिताए हर पल को कैमरों में कैद कर रहा है। इन पलों की झलक कपल फैंस के साथ भी शेयर करता है जिसे लोगों का खूब प्यार मिलता है।

PunjabKesari

हाल ही में प्रियंका ने लाडो रानी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। हालांकि प्रियंका ने हमेशा ही तरह अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।सामने आई तस्वीर में प्रिंयका मालती मैरी को बाहों में लिए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में प्रिंयका पीछे की ओर झुकते हुए एक सोफे पर बैठ गईं और मालती मैरी को उठाया। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि पीसी अपनी लाडली के साथ खेल रही हैं। प्रियंका के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है। लुक की बात करें तो प्रियंका व्हाइट बाथरोब में कूल दिख रही हैं। वहीं मालती मैरी व्हाइट फ्राॅक में क्यूट लग रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'मेरा पूरा दिल।' फैंस प्रिंयका की बेटी संग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


प्रियंका अक्सर इंस्टाग्राम पर मालती मैरी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने फैंस को मालती मैरी के साथ बिताए अपनी वीकेंड की झलक दिखाई थी। तस्वीर में प्रियंका ने सेल्फी लेते हुए मालती मैरी को  गले लगाया हुआ था। 

 

इससे पहले प्रियंका ने मालती मैरी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में पीसी विदेशी बेटी देसी गाने पर थिरक रही थीं। मालती  सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 का गेंदा फूल गाने का मजा ले रही थीं। 

PunjabKesari

प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए मालती मैरी का स्वागत किया था। कपल ने मई में मालती मैरी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। 
प्रियंका ने खुलासा किया था कि मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्होंने लगभग 100 दिन एनआईसीयू में बिताए थे।  मदर्स डे के दिन बेटी को घर लाने पर प्रियंका काफी इमोशनल हो गई थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News