कॉलर वाली थाई हाई स्लिट रेड ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक, पति निक जोनस संग बनाई शानदार केमिस्ट्री

5/4/2023 1:55:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स, फैशन स्टेटमेंट्स और स्टाइल से लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मेट गाला 2023 इवेंट में हुस्न का जलवा बिखेरते हुए देखा गया था। इस दौरान वह पति निक जोनस संग जबरदस्त केमिस्ट्री बनाती नजर आई थीं। वहीं अब एक बार फिर प्रियंका अपने न्यू लुक को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने पति संग शानदार फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। फैंस पीसी की इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

लुक की बात करें तो लेटेस्ट फोटोशूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रेड ड्रेस कैरी की। थाई हाई स्लिट इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

 

कॉलर वाली इस ड्रेस में ब्लैक टाई भी लगी हुई है। इसके साथ ही पीसी ने ब्लैक हाई हील्स भी पेयर की हैं।

 

कानों में इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और फंकी हेयरस्टाइल से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

ओवरऑल लुक में प्रियंका का फैशन और स्टाइल देखते ही बन रहा है। वहीं इस दौरान निक जोनस ब्लैक पैंट कोट के साथ व्हाइट शूज में काफी डैशिंग लग रहे हैं। 

 

'निकयांका' एक दूसरे संग गजब केमिस्ट्री बनाते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं, कई तस्वीरों में प्रियंका अकेले ही किलर अंदाज में फैंस को इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं।

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई है। इस सीरीज में एक्ट्रेस रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं।

Content Writer

suman prajapati