DKMS Gala के रेड कार्पेट पर छाई प्रियंका चोपड़ा, थाई हाई स्लिट मैटेलिक गाउन में बिखेरा हुस्न परचम

10/20/2023 4:59:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को अपने लुक्स से सुर्खियों में रहना बखूबी आता है। कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग प्रियंका का फैशन हमेशा ऑन द टॉप रहता है। अब हाल ही में पीसी को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित डीकेएमएस गाला में स्पॉट किया गया। सितारों से सजे रेड कार्पेट पर जब प्रियंका ने एंट्री मारी तो सभी की निगाहें उन थम गई। इवेंट से एक्ट्रेस की स्टनिंग तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। 

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा थाई-हाई स्लिट ग्रीन एंड ब्लैक मेटेलिक गाउन में बेहद स्टनिंग दिखीं।

खूबसूरत ड्रेस में एक शोल्डर वाला केप फर्श पर टच कर रहा है, जो उनके लुक की ग्रेस को भी बढ़ा रहा है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने सिलवर हील पेयर की है।

कैजुअल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है और रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा दिखा रही हैं।

फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो प्रियंका जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी। फिल्म को इल्या नायशुलर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati