प्रियंका चोपड़ा ने लंदन की सड़क पर कराया सिजलिंग फोटोशूट, बिखरे बालों और किलर अदाओं पर मर मिटे फैंस

2/3/2021 12:12:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड में ही बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी तगड़ी पहचान बनाई है। एक्टिंग के अलावा प्रियंका अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर पीसी ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर कहर बरपा दिया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने  लंदन की सड़क पर Elle UK मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। 

PunjabKesari


प्रियंका का ये लेटेस्ट फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वाकई में हसीना के ये फोटोशूट काफी जबरदस्त है।

PunjabKesari

 

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में पीसी फैंस के दिलों पर कहर ढा रही है। ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और थाई हाई शूज में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड दिखाई दे रही है। बॉय कट उन पर खूब जच रहा है। 

PunjabKesari


वहीं अन्य तस्वीरों में ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में वो अपना कातिलाना अंदाज दिखा रही हैं।

PunjabKesari

 

व्हाइट टॉप और डेनिम में भी ग्लोबल एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब हो रही हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट राजकुमार राव नजर आए हैं। दर्शकों को ये फिल्म भी काफी पसंद आई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News