लंदन की सड़कों पर पति निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका, खुलेआम एक दूजे को लिपलॉक करते दिखे ''निकयांका''

4/13/2023 2:17:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग इंडिया आई थीं, जहां उन्होंने अपनी अपीयरेंस से लोगों का खूब ध्यान खींचा। इंडिया में कुछ दिनों के दौरे के बाद वह अपने ससुराल पहुंच गई हैं। वहां पहुंचने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस को पति निक संग लंदन की सड़कों पर मस्ती और रोमांस करते देखा गया। कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की हुडी और मैचिंग पैंट में कैजुअल लुक दे रही हैं, जबकि उनके पति निक ब्लैक आउटफिट में हैंडसम दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 

जैसे ही प्रियंका शॉप से बाहर निकलती है, सड़क पर वह पति संग खुलेआम इश्क लड़ाती नजर आती हैं। गाड़ी में बैठते समय कपल एक दूजे को लिपकिस करता है।

PunjabKesari

 

जबकि अन्य तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस को निकयांका की ये केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।


वहीं, पीसी के काम की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। भारत में भी एक्ट्रेस ने सीरीज को खूब प्रमोट किया था। इस सीरीज में प्रियंका, रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। ‘सिटाडेल’  28 अप्रैल को रिलीज होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News