डीप नेक गाउन पहन पति की बाहों में प्रियंका ने करवाया रोमांटिक फोटोशूट, बीवी के हुस्न को निहारते नहीं थक रहे निक जोनस

4/23/2023 4:04:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति संग बोल्ड और रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर के गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गले में पहना नेकलेस सबका अटेंशन पॉयंट बना हुआ है।

 

वहीं मेकअप की बात करें तो प्रियंका का मेकअप भी बा-कमाल है। स्मोकी आइज मेकअप, ग्लोसी लिप्स और मैट मेकअप में प्रियंका की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

 

वहीं निक जोनस इस दौरान ब्लू पैंट कोट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनकी अपनी बीवी की बोल्डनेस से नजरें ही नहीं हट रही।

 

एक दूजे की बाहों में खोए निकयांका कैमरे के सामने जमकर रोमांटिक पोज दे रहे हैं। फैंस को कपल की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। यह सीरीज 28 अप्रैल से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 

 

Content Writer

suman prajapati