बेटी मालती संग प्रियंका ने कराया पहला मैगजीन फोटोशूट, लाडली को सीने से लगा कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती दिखीं एक्ट्रेस

1/20/2023 5:41:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को साथ लेकर 'ब्रिटिश वोग' मैगजीन के लिए पहला फोटोशूट कराया। प्रियंका इन शानदार तस्वीरों से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। आप भी देखें तस्वीरें...

PunjabKesari


प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी मालती संग अपने पहले मैगजीन शूट की शानदार तस्वीरें शेयर कीं।

PunjabKesari

 

तस्वीर में प्रियंका रेड बॉडी-हगिंग ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने यूनिक नेकलेस, डेवी मेकअप और वेवी बालों के साथ कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

 

वहीं, मैचिंग कलर के ट्यूनिक ड्रेस में उनकी बेटी भी बेहद क्यूट लग रही हैं। हालांकि फोटोशूट में प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा छिपा रखा है। नन्हीं मालती मां प्रियंका के साथ कैमरे की ओर पीठ करके बैठी दिख रही हैं।

PunjabKesari


इसके अलावा मैगजीन के लिए प्रियंका ने सोलो फोटोशूट भी करवाया। एक तस्वीर में वह ट्रांसपेरेंट येलो आउटफिट में कहर ढा रही हैं। वहीं दूसरी में ब्लू आउटफिट में पीसी काफी किलर लग रही हैं। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ रूसो ब्रदर्स और सैम ह्यूमन के साथ लव अगेन में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म   जी ले जरा में भी नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News