दुपट्टे से लिपटी प्रियंका चोपड़ा ने नए फोटोशूट से मचाया तहलका, एक्ट्रेस का कातिलाना अदाओं पर खींचे चले आए फैंस
6/3/2021 2:52:33 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फेमस मैगजीन Vogue Australia के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि देसी गर्ल ने अलग-अलग आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करवाया है।
ब्लैक कलर की स्किनफिट आउटफिट में हसीना का बेहद ही किलर अंदाज देखने को मिल रहा है।
वहीं रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस अपने माथे पर हाथ रखे कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।
अन्य तस्वीरों में दुपट्टे से लिपटी हुई प्रियंका अपने किलर अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं।
बता दें, प्रियंका अपने फोटोशूट से पहले कोरोना काल में पति संग जरूरतमंदों की मदद करके भी चर्चा में आ चुकी हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पति निक जोनास के साथ एक्ट्रेस ने गिव इंडिया के सहयोग से एक फंडराइज़र की घोषणा की थी। प्रियंका का फंडराइज़र 'टुगेदर फॉर इंडिया' अब तक लगभग 7.5 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहा है और इस गंभीर स्वास्थ्य संकट के दौरान भारत की मदद के लिए पूरे देश से अधिक से अधिक दान आ रहा है।
काम की बात करें तो प्रियंका को हाल ही में नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म, 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था।