मालती मैरी संग शॉपिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी को गोद में लेकर खिलौने खरीदती दिखीं एक्ट्रेस

5/7/2023 11:08:05 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काम के साथ-साथ अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह अपने बिजी वर्किंग लाइफ के बीच बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही में पीसी अपनी लाडली संग शॉपिंग करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-Saturday done right 


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए उसके लिए खिलौने खरीदती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में मालती ड्रिंक्स की ट्रॉली के पास घुटनों के बल खड़ी नजर आ रही हैं। अन्य एक में वह बच्चों के साथ घिसलते हुए खेलती दिख रही हैं। इस दौरान मालती अंब्रेला प्रिंट फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं। 
फैंस मालती और प्रियंका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन की प्रमोशन में बिजी हैं और बुधवार को उन्हें को स्टार सैम ह्यूगन के साथ इसके न्यूयॉर्क प्रीमियर में देखा गया था।


 

 
 

Content Writer

suman prajapati