तस्वीरें: मछलियों की दुनिया में पहुंची ''देसी गर्ल'', शूटिंग से ब्रेक लेकर स्पेन में देवर संग लिए स्कूबा डाइविंग के मजे

10/18/2021 3:04:07 PM

लंदन: बाॅलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में हैं। वह स्पेन में अपनी स्पाई सीरीज़ 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग से ब्रेक मिलते ही वह  स्पेन भी घूम रही हैं। प्रियंका ने संडे को स्कूबा डाइविंग का मजा लिया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

PunjabKesari

इस स्कूबा डाइविंग के दौरान प्रियंका के साथ निक जोनस के भाई फ्रैंकलिन जोनस भी थे। प्रियंका ने समंदर के अंदर मछलियों की दुनिया में एंट्री मारी और इसे काफी एंजॉय किया।

PunjabKesari

'देसी गर्ल' ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है-कुछ ऐसे दिन होते हैं जब स्ट्रेस को शांत करने की जरूरत पड़ती है! इससे बेहतर क्या हो सकता है कि पानी के अंदर ईश्वर की बनाई प्रकृति को एक्सप्लोर करने का मौका मिले। फैंस देसी गर्ल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
इससे पहले भी प्रियंका ने स्पेन एक्सप्लोर करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह मां मधु चोपड़ा और Pet डायना के साथ घूमती नजर आई थीं। एक तस्वीर में प्रियंका स्पेन की सड़कों पर रात में बोलत लिए घूमती नजर आईं थी। एक्ट्रेस को इस तरह सुनसान सड़क पर घूमते देश फैंस काफी हैरान हो गए थे। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिए कैप्शन में लिखा था- 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं... आप पीछे गिर जाएंगे #musings

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

काम की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगे। बाॅलीवुड प्रोजैक्ट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News