ब्रालैस होकर प्रियंका चोपड़ा ने पहनी एेसी ड्रैस कि तस्वीरों में साफ नजर आई बोल्डनैस

5/3/2018 5:14:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के प्रमोशन में बिजी हैं। न्यूयॉर्क में टीवी सीरीज के प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रियंका ने एक ऐसा आउटफिट पहना, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं।

 

 

दरअसल, उन्होंने ब्लू रंग का Dion Lee सूट पहना है, इसके ऊपरी हिस्से पर कट लगा हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा इस ड्रेस में शानदार लग रही हैं। बावजूद इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

 

 

 

इस डेनिम सूट के लिए प्रियंका को यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग प्रियंका के लुक्स और आउटफिट की तारीफ करते नहीं थक रहे। जबकि, कुछ यूजर्स का कहना है अब वह देसी गर्ल नहीं बल्कि पूरी तरह से अमेरिकन हो गई हैं। 

 

 

बता दें कि प्रियंका जहां भी प्रमोशन के लिए इन दिनों जा रही हैं, उनकी ड्रैस सुर्खियों में छा रही हैं। कहीं वह यैलो स्वैटर में कहर ढा रही हैं तो कहीं वह पर्पल ड्रैस में बेहद हॉट लग रही हैं।  

 

 

हाल ही में अभिनेत्री ने जानकारी दी थी कि 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गईं और उनके घुटने में चोट आई। प्रियंका ने पिछले शुक्रवार को अमेरिकी शो के बारे में अपने प्रशंसकों से कुछ बातें साझा की।

 

 

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "शूटिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट आई है। मेरे साथ सेट पर एक फिजियोलॉजिस्ट है और मेरे घुटने की चोट अगले तीन सप्ताह में ठीक हो जाएगी। एलेक्स वापस क्वांटिको में आ गई है।"

 

Punjab Kesari