‘द स्काई इज पिंक’ के सेट से तस्वीरें वायरल, प्रियंका का दिखा ग्लैमरस अंदाज

11/16/2018 6:26:57 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। शादी के साथ-साथ प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में भी बिजी हैं। फिल्म कि शूटिंग के लिए प्रियंका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थी। हाल ही में प्रियंका ने जमा माजिद पर ली गई अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका खटिया पर लेते हुए फिल्म निर्माता-निर्देशक शोनाली बोस की बात गौर से सुनती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के सेट से आई हुई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही है।

इसके अलावा प्रियंका ने अपनी सेल्फी भी फैंस के साथ शेयर की हैं जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। प्रिंयका मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

फिल्म की बात करें तो 'द स्काय इस पिंक' में प्रियंका के अलावा 'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर भी मुख्य किरदार में होंगी। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी और उनके माता-पिता की कहानी पर आधारित बायॉग्रफिकल ड्रामा है।

13 साल की उम्र में आयशा के माता-पिता को पता चलता है की वो पल्मोनरी फ्राइब्रोसिस से पीड़ित है। इसके बाद सिर्फ 18 साल की उम्र में आयशा की मौत हो जाती हैं।

Neha