20 Years of Miss World: गलत जवाब देने के बाद भी प्रियंका के सिर पर सजा था मिस वर्ल्ड का ताज,ऐसी रही जर्नी

12/1/2020 11:53:06 AM

मुंबई: आज से 20 साल पहले यानि 30 नवंबर, 2000 को प्रियंका चोपड़ा से सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रियंका से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसके बाद उन्होंने दुनिया की सबसे सुंदर महिला का नाम अपने नाम किया। हालांकि, उनसे जो सवाल पूछा गया था उसका उन्होंने गलत जवाब दिया था लेकिन इसके भी बावजूद जजों ने उन्हें ही मिस वर्ल्ड चुना।

PunjabKesari

दरअसल, प्रियंका से पूछा गया था कि आप किस जीवित महिला को सबसे सफल मानती हैं और क्यों? इस सवाल पर प्रियंका ने का मदर टेरेसा का नाम लिया था। प्रियंका ने कहा था-यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन मैं जिनसे सबसे ज्यादा प्रभावित हूं वह मदर टेरेसाहैं। मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने भारत के लोगों के लिए काम किया।

PunjabKesari

उन्होंने अपनी जिंदगी दूसरों की सेवा के लिए बिताई। प्रियंका के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड बना दिया था। लेकिन यहां दम आपको बता दें, उनके इस जवाब के बाद मीडिया में काफी बवाल मचा था क्यों कि जवाब में प्रियंका ने जिस महिला के बारे में बताया वहीं मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 में हो गया था और ये सवाल साल 2000 में किया गया था।

PunjabKesari

प्रियंका का मदर टेरेसा से गहरा नाता है। उन्हें 2017 में  'मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के तौर पर विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली प्रियंका चोपड़ा को सोशल वर्क में अपने खास योगदान के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

PunjabKesari

फिल्म करियर 

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया।  फिल्म में प्रियंका ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी, फिल्म में सन्नी देओल, प्रीति जिंटा,अमरीश पुरी थे।  इसी साल प्रियंका राज कंवर की फिल्म 'अंदाज' में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई दी थी। 2004 में प्रियंका की बैक टू बैक तीन फ़िल्में रिलीज हुई- प्लान,किस्मत और असम्भव और तीनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद प्रियंका को डेविड धवन ने की एक कॉमेडी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के लिए अप्रोच किया।

PunjabKesari

फिल्म में वे सलमान खान और अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में काम करने के बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे 'वक्त', 'बरसात', 'क्रिश', 'डॉन', 'सलाम-ए-इश्क', 'बिग ब्रदर', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'दोस्ताना', 'बिल्लू', 'कमीने', 'अंजाना अंजानी', '7 खून माफ', 'रावन', 'डॉन 2', 'अग्निपथ', 'क्रिश 3', 'गुंडे', 'मैरी कॉम', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी' और 'स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में काम किया। आज प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के दम से हाॅलीवुड में भी खास पहचान बना ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News