‘भारत’के लिए प्रियंका को मिले 12 करोड़

6/17/2018 1:18:46 AM

मुंबईः बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘भारत’ के लिए 12 करोड़ की फीस मिली है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने जा रही है। प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। ‘क्वांटिको’ के जरिए वह अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। काफी समय तक हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका की ‘भारत’ में वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ‘भारत’ के लिए प्रियंका को भारी-भरकम फीस दी गई है।

प्रियंका की टीम ने ‘भारत’ के लिए सलमान खान की कंपनी से 14 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मांगे थे। फिल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गए हैं। लगभग इतनी ही फ़ीस दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ के लिए दी गई थी। ‘भारत’ का निर्माण सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अू्ब्बास काफऱ का निर्देशन है। ‘भारत’ कोरियन फ़ल्मि‘ओडे टू माय फादर’का आधिकारिक रीमेक है। प्रियंका के अलावा फ़ल्मि में दिशा पाटनी भी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News