प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति के साइड पोज वाली तस्वीर, निक के सिर पर दिखे एक्ट्रेस के होठों की लिपस्टिक के निशान

5/27/2021 3:37:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं हाल ही में निक जोनस की एक तस्वीर खूब चर्चा बटोर रही है। इस तस्वीर को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। निक की साइड पोज वाली तस्वीर में जो खास है, वो है  प्रियंका की लिपस्टिक के निशान। यह चीज फैंस का भी ध्यान अपनी ओर खींच रही है और यूजर्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि निक के कान के साइड में ऊपर की तरफ एक्ट्रेस के होठों की लिपस्टिक के निशान हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन ने लिखा- “मेरी लिपस्टिक उसकी फीकी पड़ गई...मिस यू ऑलरेडी”। 


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर उनके दोस्तों और फैंस को बेहद पसंद आ रही है और इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

बता दें, हाल ही में प्रियंका और निक को एक साथ बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड 2021 में देखा गया था, जहां दोनों की केमिस्ट्री ने खूब लोगों का ध्यान खींचा। दोनों एक साथ हमेशा पॉवर कपल गोल देते हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News