एक बार फिर दिखेगा ‘नादिया सिंह’ का जबरदस्त एक्शन, Citadel 2 का ऐलान कर Priyanka Chopra ने दी फैंस को गुड न्यूज

5/26/2023 4:21:15 PM

मुंबई। 200 से अधिक देशों में प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल ग्लोबल स्तर पर बहुत भारी रूप से सफल हुई है। हर एपिसोड में जबरदस्त एक्शन और ट्विस्ट से लबालब यह शो ऑडियंस को उनकी सीट पर टिके रहने के लिए मजबूर कर देती है। प्रियंका को ‘नादिया सिंह’ के करैक्टर के लिए खूब प्रशंसा मिली और सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा और हलचल इस बात का सबूत है। जैसे कि पहले सीजन का आखिरी एपिसोड आज रिलीज हुआ, प्रियंका ने ऑफिश्यल रूप से अनाउंस किया है कि सीजन 2 की शूटिंग अभी जारी है और उनके फैंस के लिए इससे ज़्यादा अच्छी खबर और क्या हो सकती है।

जो रूसो द्वारा निर्देशित इस शो के हर एपिसोड में आपको उनके बेहतरीन निर्देशन का टच साफ देखने को मिलेगा। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दे कि प्रियंका ने 80% एक्शन बिना बॉडी डबल के किए हैं, जिनको करते हुए उन्हें काफी गहरी चोट भी आई, जिसे वह हर जगह ताज की तरह फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नादिया के करैक्टर को बारीकी से दर्शाने के लिए उन्होंने 6 भाषाएं सीखीं।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सिटाडेल के कारण अमेज़न प्राइम वीडियो की व्यूअरशिप में 25 % की बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल लेवल पर हॉटेस्ट नई रिलीज़ में शो को पहले पायदान का दर्जा हासिल हुआ है। सिटाडेल में कई सारें साउथ एशियाई एक्टर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता को दर्शाया है। प्रियंका साउथ एशियाई टैलेंट्स को ग्लोबल लेवल पर बढ़ाने के लिए एक पायनियर के रूप में साबित हुई हैं। जिन्होंने एक्टर्स को वह पहचान दिलवाई, जिसके वह हक़दार हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस साल प्रियंका अपने हर एक प्रोजेक्ट में उन्हें दिए हुए किरदार को बड़ी सादगी और सहजता से निभा के लिए जानी जा रहीं हैं। चाहे वह उनका मेट गाला का लुक हो, सिटाडेल में उनका एक्शन या लव अगेन ही क्यों न हो। सिटाडेल के अलावा उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले ज़रा पाइपलाइन में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News