Throwback Pics: UAE वेकेशन पर पति निक की बाहों में प्रियंका, बेटी मालती के साथ भी खूब मस्ती करती दिखीं ''देसी गर्ल''

3/19/2024 3:01:55 PM

लंदन: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी ग्लोबल पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। प्रियंका के साथ उनकी बेटी  मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस भी आए हैं। वहीं इंडिया आने से पहले कपल बेटी संग दुबई, UAE में वेकेशन एंजॉय किया था जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक और बेटी मालती संग खूब मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

पहली तस्वीर में प्रियंका निक की बाहों में लिपटी नजर आ रही हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक तस्वीर में प्रियंका मालती के साथ खेलती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस टाइगर प्रिंट आउटफिट में नजर आ रही हैं।

 

PunjabKesari

मालती को गोद में लेकर हवा में उछालती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं मालती के चेहरे पर स्माइल भी देखी जा सकती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस की एक फोटो शेयर की है, जिसमे वो बिच पर बेहद कूल लुक में नजर आ रहे हैं। निक ब्लैक टी-शर्ट के साथ व्हाइट पजामा और सिर पर व्हाइट कैप कैरी किए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'घर से दूर घर। पिछले हफ्ते #थ्रोबैक #विज्ञापन में एक्सीलेंट होस्ट बनने के लिए @bulgarihotels को धन्यवाद।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास हाॅलीवुड के भी कई प्रोजैक्ट हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News