रेड स्किनफिट आउटफिट में प्रियंका ने फ्लाॅन्ट की परफेक्ट बाॅडी, आधी रात सुनसान सड़क पर करवाया फोटोशूट

3/13/2021 2:30:56 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। देश से लेकर विदेशों तक पीसी के स्टाइल को फाॅलो किया जाता है। इसी बीच प्रियंका ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से तहलका मचा दिया है।

तस्वीरों में पीसी बॉडीफ‍िट आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने ये फोटोशूट पति न‍िक जोनस के म्यूज‍िक एल्बम 'स्पेसमैन' के प्रमोशन के लिए करवाया है। तस्वीरों में पीसी स्किनफिट आउटफिट में अपना परफेक्ट फिगर फ्लाॅन्ट कर  रही हैं।

प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। इस दौरान पीसी ने ड्रेस के साथ मैचिंग हाई हील्स गम बूट्स पेयर किए। कुछ तस्वीरों में देसी गर्ल आधी रात को सुनसान सड़क पर पोज देती दिख रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में वह घर में ही दिख रही हैं। हर तस्वीर में देसी गर्ल का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि न‍िक जोनस का म्यूज‍िक एल्बम 'स्पेसमैन' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी है। इससे पहले पीसी जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। प्रियंका के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आईं थी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma