बैकलेस साटन गाउन में प्रियंका का स्टनिंग लुक, रेड कार्पेट पर फ्लाॅन्ट किया किलर फिगर

1/26/2020 11:05:55 AM

लंदन: प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की फेमस और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। प्रियंका अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट तक उनका हर लुक टाॅप पर ही रहता है।

प्रियंका अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें बटौरती हैं। देसी गर्ल की ड्रेसिंग सेंस का कोई जवाब नहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है।

पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है। ग्लोबल स्टाइल आइकोन के नाम से मशहूर प्रियंका के स्टाइल को लड़कियां फाॅलो करती हैं।

हाल ही में प्रियंका Grammy Awards शो में पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पीसी बैकलेस साटन गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं।

पीसी ने अपने लुक को सटबल मेकअप, डार्क आई मेकअप, ओपन शाॅर्ट हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया है।

सामने आईं इन तस्वीरों में प्रियंका रेड कार्पेट पर अपना किलर फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मीडिया के सामने देसी गर्ल कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स भी हैं।

Smita Sharma