इंडिया में प्रियंका की लाडली की पहली होली: कजिन संग ढोल की बीट पर थिरकीं प्रियंका, रंगों में रंगी नन्हीं मालती तो  ''जीजू'' निक ने पी ठंडाई

3/26/2024 12:37:28 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी हिन्दू त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने विदेश पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी देशी रंग में रंग दिया है। वहीं इन समय तो प्रियंका पति निक और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ इंडिया में हैं।

ऐसे में तो उन्होंने होली के त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया। मालती मैरी की इंडिया में ये पहली होली थी ऐसे में चोपड़ा फैमिली ने इस सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

इन फोटोज में पूरा चोपड़ा खानदान दिख रहा है। मनारा चोपड़ा, उनकी बहन, मधु चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा के पिता तक सब दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका  कजिन मनारा चोपड़ा के साथ ढोल पर जमकर थिरकीं। वहीं निक ने ठंडी-ठंडी ठंडाई का लुत्फ उठाया।

 

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक ग्रुप पिक्चर में नजर आ रही हैं। इसमें वह बेटी मालती को गोद में ली हुई हैं जो सफेद रंग की ड्रेस और छोटी सफेद टोपी में बहुत प्यारी लग रही थी।

 

प्रियंका ने भी सफेद चूड़ीदार पहना हुआ था और निक भी कुर्ता-पायजामा में दिखाई दे रहे थे। सभी के चेहरों पर गुलाल लगा हुआ है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

 

Content Writer

Smita Sharma