''घर पर रहना...मेरी आत्मा को सुकून देता है''165 करोड़ के बंगले में वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा,दिखाया बेहतरीन नजारा

5/16/2024 5:52:18 PM

लंदन: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद निक संग USA शिफ्ट हो गईं हैं।  पीसी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और निक संग लॉस एंजिल्स में लैविश घर में रहती हैं।  इस आलीशान घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर (149 करोड़ रुपए) है हालांकि कुछ महीनों पहले ही उन्हें ये घर खाली करना पड़ा था।

PunjabKesari

दरअसल, घर में पानी की क्षति के कारण फफूंदी लग गई जिससे स्वास्थ्य की दृष्टि से रहना खतरनाक हो गया था जिस वजह से कपल कहीं और शिफ्ट हो गया था। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा जोनस लॉस एंजेलिस में अपने घर वापस लौट आईं हैं।

PunjabKesari

 

 

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घर लौटने की खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने अपने घर के इंटीरियर की झलक के साथ अपनी बालकनी से एक तस्वीर पोस्ट की।

PunjabKesari

उन्होंने कैप्शन में लिखा- "घर पर रहना...मेरी आत्मा को सुकून देता है।"

PunjabKesari

बता दें कि पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के घर में भयंकर नमी और दीवारों में फफूंदी लग गई थी। हालत ये हो गई थी कि इससे उनके सेहत को भी खतरा था। ऐसे में उन्होंने घर के पिछले मालिकों और डिलर के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ी। 

काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में  'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की। फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह इल्या नैशुलर द्वारा निर्देशित एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News