''द स्काई इज पिंक'' : प्रियंका चोपड़ा की तीन साल बाद वापसी बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी

10/15/2019 11:37:09 AM

बॉलीवुड तडका टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अहम किरदार में बनीं 'द स्काई इज पिंक' का रिलीजिंग से पहले एक्ट्रेस ने जमकर प्रमोशन किया था। 11 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल वाद बॉलीवुड में वापसी की थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पाई। 50 करोड़ की लागत वाली यह फिल्म अभी तक 10 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है।

PunjabKesari

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कुल कमाई 2.50 करोड़, दूसरे दिन 4 करोड़ और तीसरे दिन भी सिर्फ 4.20 करोड़ की क्लैक्शन कर पाई है। फिल्म में कुछ खास कमाई होती दिखाई नही दे रही, इसकी इस तरह की क्लैक्शन से फिल्म के लिए बुरा प्रदर्शन है, जिससे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को निराशा हाथ लगती दिखाई दे रही है।  

PunjabKesari
बता दें इस फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के चलते प्रियंका काफी लंबे समय से अमेरिका में बनी हुई थी, लेकिन भारत लौटने के बाद उनकी फिल्म का यह हाल होगा, फैंस को इसकी उम्मीद नही थी। इससे पहले प्रियंका भारतीय फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं, जो करीब साढे तीन साल पहले रिलीज हुई थी। लेकिन उसके बाद उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल करती हुई नही दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari
फिल्म की बात करें तो शोनाली बोस द्वारा डायरेक्ट 'द स्काई इज पिंक' में एक्ट्रेस प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे प्रियंका चोपडा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में स्टार मिंडी कलिंग के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News