वॉरेन बफे को Global Citizen Prizeसे  सम्मानित कर खुशी से झूमीं प्रियंका, बोली-''गौरवान्वित महसूस कर रही हूं''

12/22/2020 12:53:43 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम से केवल नेशनल ही नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल चेहरा बन चुकी हैं। शादी के बाद से तो प्रियंका बॉलीवुड से अधिक समय हॉलीवुड को दे रही हैं। उनके कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। प्रियंका कई विदेशी अवॉर्ड शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका को बिजनेस टायकून और एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे वॉरेन बफे को सम्मानित करने का मौका मिला।

प्रियंका ने वॉरेन बफे को साल 2020 के लिए ग्लोबल सिटिजन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके को पाकर प्रियंका खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वहीं अपनी इस खुशी को प्रियंका ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ शेयर किया। प्रियंका पोएक वीडियो शेयर कर लिखा- 'वॉरेन बफे को साल 2020 का ग्लोबल सिटीजन सम्मान देते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है।

साल 2006 में वॉरेन ने पूरी दुनिया को ये कहते हुए चौंका दिया था कि वे अपनी लगभग सारी संपत्ति जरूरतमंद लोगों को देंगे। अभी तक उन्होंने तकरीबन 37 बिलियन डॉलर्स गरीबों के लिए खर्च किए हैं लेकिन वे यहां भी नहीं रुकने वाले।' पीसी ने आगे लिखा-'वॉरेन ने गिविंग प्लेज नामक संस्था की स्थापना की। उन्होंने लोगों की मदद करने के समय को पहचाना और एक्शन लिया। ऐसा करके उन्होंने कई समकक्ष लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। आज हम बफे की लीडरशिप, दयालुता और उदारता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। धन्यवाद और बधाइयां।' 

बता दें कि यह अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया जाता है जो दुनिया से गरीबी खत्म करने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। इस बार की सेरेमनी को सिंगर जॉन लेजेंड ने होस्ट किया। यह शो इंडिया में 26 दिसंबर से वूट सिलेक्ट और वीएच1 पर देखा जा सकता है।

प्रियंका के काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। यह फिल्म अरविंद अडिग की पुस्तक वाइट टाइगर पर आधारित है। यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 1 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Smita Sharma