'द कपिल शर्मा शो' में प्रियंका ने किए कई खुलासे, "शादी में निक ने भी करवाया था काम"

10/6/2019 1:48:23 AM

मुंबईः टीवी का सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाला शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस शनिवार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने शिरकत की। दरअसल प्रियंका और फरहान अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में वह फरहान अख्तर के अपोजिट नजर आएंगी। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी कड़ी में दोनों ने द कपिल शर्मा शो में शिरकत की। शो में कपिल ने प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछे जिसके जवाब भी उन्होंने दिलचस्प अंदाज में दिए। 

शो के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी की तैयारी के दौरान पति निक जोनस ने किस तरह हाथ बंटाया था। निक ने शादी में काफी हाथ बटाया था। प्रियंका ने कपिल को बताया कि निक ने शादी में कई काम किए यहां तक कि सिलेंडर भी खुद लाए।

कपिल शर्मा ने प्रियंका से पूछा, जिस तरह इंडिया में शादी से पहले ढेर सारी तैयारियां की जाती हैं जैसे सिलेंडर लाना और भी कई चीजें। तो क्या निक ने भी शादी की तैयारी में ऐसा कुछ किया था? इसके जवाब में प्रियंका ने बताया कि निक ने भी ऐसे काम किए थे।

उन्होंने निक को सिलेंडर लाने के लिए भेजा था। प्रियंका ने बताया कि शादी से 10 दिन पहले निक और उनका परिवार इंडिया आ गया था। उन्होंने शादी के तैयारियों में खूब मदद की थी ताकि वह 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर सके।

शो के दौरान प्रियंका ने भी कपिल से कई सवाल किए। उन्होंने कपिल से पूछा कि अगर तुम्हारी मम्मी तुम्हें बुलाती हैं और दूसरी तरफ से गिन्नी ने बुलाया तो कहा जाओगे? कपिल ने कहा, ''ये दोनों अलग-अलग होती नहीं है साथ में होती है। दोनों ने गिरोह बनाया हुआ है।'' तभी ऑडियंस में बैठीं कपिल की मम्मी बोलती हैं ये पहले वाइफ के पास जाएगा ये। ये सुनकर सभी मुस्कराने लगते हैं।

Pawan Insha