इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के फैन फॉलोइंग 2.5 करोड़ के पार

7/6/2018 1:50:31 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ हो गई है। बता दें प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके प्रशंसकों की संख्या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ हो गई है। 

प्रियंका ने इस प्यार के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 2.5 करोड़, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपको भी प्यार। प्रियंका काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थी। वह फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की मुख्य भूमिका है। 
 

Punjab Kesari