आंखो में आंसू...दहशत का माहौल...प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया यूक्रेन के लोगों का दिल दहला देने वाला वीडियो, बोलीं- स्थिति बहुत डरावनी है

2/25/2022 2:53:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद यूक्रेन पर धड़ाधड़ मिसाइलें बरसाकर हमला कर दिया। इस युद्ध के बाद रूस और यूक्रेन के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। वहां फंसे लोगों के लिए हर कोई चिंता में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन पर हमले का एक वीडियो शेयर कर लोगों की चिंता जताई है।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन पर हमले का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख हर किसी का दिल दहल रहा है। वीडियो में लोग काफी दहशत और चिंता में नजर आ रहे हैं। यूक्रेन के लिए चिंता जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'यूक्रेन में अभी जो स्थिति है वह बहुत डरावनी है। मासूम और निर्दोष लोग अपनी और अपने प्रियजनों की जिंदगी के लिए डर के साए में जी रहे हैं। वो भविष्य की अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आज की इस मॉडर्न दुनिया में इतनी भयावह और डरावनी स्थिति कैसे पैदा हो सकती है? इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे कैसे मदद करें, इस बारे में सारी जानकारी मेरे बायो लिंक में है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'प्लीज हमें बचा लीजिए। इस मेसेज को भारतीय दूतावास तक पहुंचा दीजिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'दुनिया को आगे आने और इस पागलपन को रोकने की जरूरत है।'
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News