शुरू हुआ प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा की शादी का जश्न, सामने आईं प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें

3/20/2021 2:41:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जिसका फैंस को बेसबरी से इंतजार था, वो शुभ घड़ी आ गई है। यानि एक्टर और प्रड्यूसर हरमन बावेजा 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले हरमन के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्टर अपने खास दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


हरमन बावेजा की पार्टी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आशीष चौधरी और आमिर अली जैसे कई बॉलिवुड सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए।
 

PunjabKesari

 

राज कुंद्रा ने हरमन की पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें हरमन डांस करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें हरमन बावेजा की शादी साशा रामचंदानी से हो रही है। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ सगाई की थी। बता दें साशा रामचंदानी से पहले हरमन के मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु संग भी अफेयर के चर्चे रह चुके हैं। उन्होंने  साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के ऑपोजिट फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म सुपरहिट न हो सकी। इसके बाद हरमन विक्ट्री, डिशकियाऊं और वॉट्स योर राशि जैसी फिल्मों में नजर आए। एक्टर को आखिरी बार 2016 में फिल्म 'चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर' में देखा गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News