प्रियंका चोपड़ा के एक्स BF हरमन बावेजा ने की सगाई, ये बनेगी 40 के एक्टर की दुल्हनिया

12/21/2020 11:18:22 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के एक्स बाॅयफ्रेंड हरमन बावेजा ने अपना जीवन साथी चुन लिया है।'लव स्टोरी 2050' और 'वाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके  हरमन बावेजा ने हाल ही में न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई की। कपल ने चंडीगढ़ में सगाई की थी। साशा की दोस्त और क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा-'बधाई हो साशा और हरमन।' लुक की बात करें तो इस दौरान साशा सूट में दिख रही हैं। वहीं हरमन व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

 इसके अलावा हरमन बावेजा की बहन रोवेना बावेजा ने रोका सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में कपल मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है।तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'आप दोनों को बधाई. परिवार में आपका स्वागत है साशा रामचंदानी। मैं फंक्शन शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती। हम आपको प्यार करते हैं।'

इन हसीनाओं संग जुड़ चुका है नाम 

एक समय पर हरमन का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। प्रियंका के साथ उनके डेटिंग की खबरें भी खूब छपी थी। हरमन का करीब 3 सालों तक प्रियंका चोपड़ा से अफेयर रहा। प्रियंका के बाद बिपाशा बसु को भी हरमन बावेजा ने करीब 2 साल तक डेट किया। बिपाशा और हरमन ने अपने रिश्ते को पब्लिकली मान भी लिया था लेकिन दोनों का ब्रेकअफ हो गया। इसके बाद हरमन का नाम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से भी जुड़ा। 

बता दें कि हरमन फेमस निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हैं जिन्होंने 'दिलवाले', 'दिलजले', 'कर्ज', 'मैं ऐसा क्यों हू' और 'कयामत' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा थी। हरमन बावेजा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। साल 2009 में वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म विक्ट्री में नजर आए।लोगों ने चाहे हरमन बावेजा की एक्टिंग को भले की पसंद की हो हो लेकिन उनकी डांसिंग स्टाइल को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं उनकी गिनती ऋतिक रोशन के लुक से भी होती है। हरमन आखिरी बार साल साल 2014 में फिल्म ढिस्किआंऊ' में नजर आए थे। 

Smita Sharma