पति और दोस्तों संग प्रियंका चोपड़ा की Beach मस्ती, येलो नेट ड्रेस में साफ दिखे एक्ट्रेस के अंडर गारमेंट्स

7/21/2022 2:10:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की वह जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो न सिर्फ  बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खासी पहचान रखती हैं। देश-विदेश में एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने अंदाज और स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाना बखूबी जानती हैं और जिंदगी के हर लम्हे को खूबसूरत तरीके से बिताती है। हाल ही में प्रियंका को पति निक जोनस और दोस्तों संग बीच किनारे एंजॉय करते देखा गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं। आप भी देखें यह तस्वीरें...


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका बीच किनारे येलो कलर की नेट ड्रेस में कहर ढा रही हैं।

 

इस ड्रेस में उनके इनर गारमेंट्स यानी बिकिनी भी साफ नजर आ रही है, जिसमें वह काफी बोल्ड लग रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और बालों पर ड्रेस से मैचिंग रुमाल बांधकर कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में प्रियंका का स्टाइल देखते ही बन रहा है।

 

बीच किनारे एक्ट्रेस मस्ती करती हुई कभी पति निक जोनस की बाहों में पोज दे रही हैं तो कभी दोस्तों संग नजर आ रही हैं।

 

बता दें प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी और शादी के दो साल बाद कपल ने अपनी लाइफ में सेरोगेसी के जरिए बेबी गर्ल का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। वहीं काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द फिल्म 'It's All Coming Back To Me' और 'सिटाडेल' में नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देगी। 

Content Writer

suman prajapati