बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली संग प्रियंका की मस्ती, शाॅर्ट ड्रेस में दिखा स्टनिंग लुक

11/10/2019 10:25:04 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। प्रियंका चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो वह फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वहीं इसी बीच पीसी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दीं।

प्रियंका ने फैमिली संग कजिन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने फैमिली गेट टू गेदर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में वह पोलका डाॅट शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं।

इसके साथ मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका मां मधु चोपड़ा और फैमिली के कुछ लोगों के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा-'Family nights.. happy birthday @kunalbhogal ❤️'

बता दें कि बीते दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं थीँ। दरअसल, प्रियंका ने  दिल्ली की पॉल्यूशन पर चिंता जताते हुए मास्क पहनकर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स ने पीसी को जमकर ट्रोल किया गया था। 

काम की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखी गई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सरफ लीड रोल में थे।

प्रियंका इन दिनों नेटफ्लिक्स फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। 

Smita Sharma