लंदन में दोस्तों संग बारिश का लुत्फ उठाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, हाथ में छाता लिए उछलकर यूं दिए पोज

7/29/2021 1:18:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में बस गई हैं। इन दिनों लंदन में वह अपनी जिंदगी के खूब मजे ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने हर खुशनुमा पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने लंदन से अपने समर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका लंदन में अपने विदेशी दोस्तों के संग हॉली-डे एंजॉय कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

वह अपने पलों को खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं।


एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे पीसी बारिश के मौसम में हाथ में छाता लिए उछलकर पोज दे रही हैं। 


वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्तों संग एक छाते के नीचे नजर आ रही हैं।

 

अन्य तस्वीरों में भी वह कभी दोस्तों संग खाने का एंजॉय तो कभी डॉगी संग मस्ती करती दिख रही हैं। इस दौरान प्रियंका अलग-अलग लुक्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में देखा गया था। इस फिल्म में वह राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ अहम किरदार में नजर आईं थीं। इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में फिल्म 'सिताडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं।

Content Writer

suman prajapati