पति निक संग प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, लिप लॉक करते की तस्वीर वायरल

6/25/2019 5:24:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। इन दिनों प्रियंका न्यूयॉर्क में हैं। वहां अक्सर उनको पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।

 

 

पीसी इस दौरान पेरिस में पार्टी करती दिखाई दीं। तस्वीरें देख साफ पता लग रहा है कि प्रियंका पार्टी को काफी एंजॉय कर रही है। ये तस्वीर पेरिस में हुई बोट पार्टी की है, जहां निक प्रियंका समेत जो जोनस और सोफी टर्नर और कई अन्य लोग एक बड़ी सी बोट पर शामिल हैं।

 

 

यहां जो और सोफी के लिए पार्टी रखी गई है। जो जोनस और सोफी टर्नर एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं, दोनों की शादी पेरिस में हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे है तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों जमकर मस्ती भी कर रहे हैं।

 

 

दोनों की तस्वीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस समय पीसी ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस आउटफिट में वह काफी हॉट लग रही थी। 

 

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक इस दौरान एक दूसरे के साथ लिप लॉक करते भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इनकी इस दौरान की काफी सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 

तस्वीरों में निक भी हमेशा की तरह काफी डैशिंग अंदाज में प्रियंका का हाथ थामे दिखाई दे रहे थे। दोनों की कैमेस्ट्री उनके फैंस को खासा पसंद आती है और ये दोनों भी फैंस के सामने अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।

 

Konika