मां मधु संग प्रियंका चोपड़ा ने की समंदर की सैर, Yacht पर मस्ती करते हुए लगाया हॉटनेस का तड़का

10/7/2021 3:05:15 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ लाइफ को खूब एंजॉय भी करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां मधु चोपड़ा और और को-स्टार्स संग Yacht पर खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।


तस्वीरों में प्रियंका येलो मोनोकिनी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और कैप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। इस लुक में एक्ट्रेस स्विमिंग करती भी दिखाई दे रही है और काफी खुश लग रही है।

दूसरे लुक में प्रियंका रेड बिकिनी में दिखाई दे रही है, जिसके ऊपर से एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का श्रग कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस अपनी टोन्ड  बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा और को-स्टार्स के साथ Yacht पर एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है।

मां-बेटी में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द 'सिटाडेल' और 'मैट्र‍िक्स 4'  जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।

इस फिल्म में प्रियंका के अलावा आल‍िया भट्ट और कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

Content Writer

Parminder Kaur