टोक्यो में ओलंपिक 2020 का आगाज: चश्मा पहन ड्रॉइंग रूम में प्रियंका ने उठाया ओपनिंग सेरेमनी मजा, टीम इंडिया को कहा-'' गुड लक''

7/24/2021 10:23:07 AM

लंदन: 23 जुलाई को  टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत हो गई है। ओपनिंग सेरेमनी के मार्चपास्ट में नारी शक्ति देखने को मिली। ओपनिंग सेरेमनी के मार्चपास्ट में उतरा भारतीय दल,  मनप्रीत सिंह के साथ मैरी कॉम भी ध्वजवाहक रही, जिन्होंने अपने देश का तिरंगा लहरा भारतीय खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया। वहीं  इस शानदार ओपनिंग सेरेमनी का मजा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी लिया।

इस दौरान की तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर में पीसी अपने घर के ड्रॉइंग रूम में बैठकर एक बड़े से टीवी पर ओलंपिक गेम्स 2021 की ओपनिंग सेरेमनी का लुत्फ उठा रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में नजर आ रही हैं।

आंखों पर चश्मा लगाए प्रियंका टीवी देख रह हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-' मैं अपने टीवी के सामने बैठकर टोक्यो में अभी हो रहे ओलंपिक खेलों का उद्घाटन देख रही हूं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट अपने देशों के गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

भले ही ऑडियंस न हो लेकिन हम चीयर करते रहेंगे, चाहे हम कहीं भी हों। उन्होंने आगे लिखा-'ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।' बता दें कि शुक्रवार से टोक्यो ओलंपिक की भव्य शुरूआत हो गई हैऔर ये खेल 8 अगस्त तक चलेंगे जिसमें दुनियाभर के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma