Beach Vacation: आइलैंड पर पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा का इश्क वाला लव,बिकिनी में ''देसी गर्ल'' ने ढाया कहर

6/27/2022 10:50:01 AM

लंदन: प्रियंका चोपाड़ा और निक जोनस की गिनती इंडस्ट्री के पावर कपल्स में की जाती है। दोनों कितना भी बिजी शेड्यूल क्यों ना हो लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त बिताने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। निकयांका ने बीच वेकेशन पर मनाने का फैसला किया और Turks and Caicos Islands पहुंच गया।  इस आइलैंड से पर प्रियंका निक ने  समय बिताने के साथ-साथ खूब रोमांस और एंजॉय किया। इस बीच वेकेशन की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका कभी निक जोनस के साथ रोमांस करती दिखीं तो कभी बीच किनारे भागती और नारियल पानी का लुत्फ उठाती नजर आईं।

ब्लैक कलर की बिकिनी में देसी गर्ल का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में प्रियंका येलो कलर की बिकिनी पहने भी नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में प्रिंयका चोपड़ा, निक को गालों पर किस करतीं तो वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों याट पर नजर आए। फैंस से लेकर सेलेब्स तक प्रियंका और निक की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। जनवरी में वह और निक जोनस सरोगेसी से एक बेटी के पैरंट्स बने थे। प्रियंका और निक ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। वह अक्सर लाडली की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। 

काम की बात करें तो पिछले साल वह 'The Matrix Resurrections'  में नजर आईं थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो पीसी फिल्म 'It's All Coming Back to Me' में नजर आएंगी। यह 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट के साथ हिन्दी फिल्म 'जी ले जरा' में काम करेंगी। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma