पति निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, समंदर किनारे किया KISS

1/4/2020 10:32:47 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर पति संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह अपनी मैरिड लाइफ को बड़े ही मजे से एंजॉय  कर रही हैं। बीते दिनों ही उन्होंने निक संग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन भी जोर-शोर से किया, जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।

वहीं अब एक बार फिर पीसी की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह पति निक और कुछ फ्रेंड्स संग समंदर किनारे मस्ती कर रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका निक की गोद में बैठी हैं और निक उन्हें किस कर रहे हैं।

इस दौरान प्रियंका और निक के फ्रेंड्स भी थे। लुक की बात करें तो प्रियंका फ्रंटकट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं निक सी-ग्रीन कलर की सैंडो और ब्लैक बाॅक्सर में कूल नजर आए।

पीसी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा-'सब कुछ बेहतर बनाने के लिए मैं परिवार और दोस्तों की आभारी हूं। मैं आप सभी के बिना इस नए साल की शुरुआत का इंतजार नहीं कर सकती।

सामने आईं इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की शानदार केमिस्ट्री-बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। प्रियंका और निक फैन्स को अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले न्यू ईयर पर निक और प्रियंका का सिजलिंग और रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में निकयंका लिपलॉक करते नजर आए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने 'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की है। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई। प्रियंका राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। 

Smita Sharma