निक के साथ सगाई को लेकर प्रियंका से नाराज हुईं कंगना, जानें वजह

7/29/2018 1:08:20 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई करने के बाद अब शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। वहीं उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत से किनारा कर लिया। उनके इस तरह फिल्म को छोड़ने पर प्रोड्यूसर्स ने 'अनप्रोफेशनल' करार दिया है। वहीं अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रियंका के लिए नाराजगी जाहिर की है। 

हाल ही में एक इवेंट के दौरान कंगना से प्रियंका की सगाई को लेकर सवाल किया गया। वहीं उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि अच्छा, वह मेरी अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं।

बता दें कि प्रियंका और कंगना रनौत ने एक साथ 'फैशन' फिल्म में काम किया है। तभी से दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। वैसे बॉलीवुड में कंगना ने काफी कम दोस्त है और उनमें से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का है। यह दोनों एक्ट्रेस कई बार एक दूसरे की खुलेआम तारीफ भी कर चुकी हैं। एेसे में कंगना की नाराजगी जायज है।

 

Neha