हजारों की जैकेट और लाखों का घर, ऐसी है प्रियंका के डॉगी की ठाठ-बाठ

1/25/2019 4:56:11 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास संग अमेरिका में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनके जिगर के टुकड़े डियाना की हैं। बता दें कि डायना उनका डाॅगी है, जिसे प्रियंका बहुत प्यार करती है।

 

इन तस्वीरों में डायना जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के माध्यम से प्रियंका यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनके डेनियल को आजकल बहुत ठंड लग रही है, जिसके लिए उन्होंने एक खास जैकेट खरीदी है।

बता दें कि डायना ने जो जैकेट पहनी है उसकी कीमत 35 हजार रुपए है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। डेनियल की जैकेट का ऑनलाइन प्राइज एक जानी-मानी साइट पर देखा, जहां इसकी प्राइज 380 GBP है। 

डायना के लिए खरीदा घर

बता दें कि डायना के लिए प्रियंका ने एक घर भी खरीदा है। उनके इस घर की कीमत लाखों में है। इस घर की एक तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका का डाॅगी  एक बैग के अंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो इस ट्रेवल होम बॉक्स की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा - 'धन्यवाद मीमी डायना के नए घर के लिए जो कि ट्रेवल होम है। वह अब इसे छोड़ना नहीं चाहती।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'स्काई इज पिंक' से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम नजर दिखाई देगी जो आयाशा का किरदार निभा रही हैं। 


 

Smita Sharma