प्रियंका चोपड़ा के कुत्ते Brando की हुई मौत, शेयर की दिल छू लेने वाली वीडियो
12/7/2017 12:48:25 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के कुत्ते की हाल ही में मौत हो गई है। इसे लेकर उन्होंने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘RIP Brando तुम हमेशा यादों में रहोगे। मुझे आज भी याद है वह दिन जब तुम घर आए… मेरे दरवाजे पर एक टोकरी में लाल रंग के बो के साथ…अब मैं तुम्हें 14 साल से जानती हूं…कुछ समय पहले का Brando का ये वीडियो…कहते हैं कि सभी कुत्ते स्वर्ग जाते हैं।’
बता दें कि प्रियंका को कुत्तों से बेहद प्यार है और वह रात को भी अपने कुत्ते Brando के बिना नहीं सोतीं थी। प्रियंका के एक और कुत्ते Diana के इंस्टाग्राम पर 46.7 हजार फॉलोवर हैं। यह इंस्टाग्राम अकॉउंट Diana Chopra नाम से है। प्रियंका को Brando से कितना प्यार है इसका अंदाजा उनकी इस पोस्ट से ही लगाया जा सकता है। प्रियंका का यह कुत्ता Brando, Cocker Spaniel प्रजाती का था।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on