प्रियंका ने दिवाली पर पहनी इतनी महंगी ड्रेस, आम आदमी के लिए खरीदना किसी सपने से कम नहीं

11/9/2018 4:27:08 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका मुंबई में अपने घर पर हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। दिवाली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर में उनके साथ मां मधु चोपडा़ और भाई भी नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर में प्रियंका येलो कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं अब इस ड्रेस की कीमत सामने आई है जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत 1,20,000/- रुपये बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस ड्रेस को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है। दिवाली के मौके पर शेयर इस तस्वीर को अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाजों के साथ राजस्थान के जोधपुर में शादी कर सकते हैं। 30 नवंबर से दोनों की शादी समारोह शुरू होगा। फ़िलहाल दोनों के घरवाले शादी की तैयारियां जोरों शोरो से कर रहे हैं। 

 


 

Neha