सास के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुई प्रियंका, जंपसूट में 'देसी गर्ल' का दिखा स्टाइलिश अंदाज

4/24/2019 12:51:04 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों न्यूयाॅर्क में ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

मंगलवार रात को प्रियंका अपनी मदर इन लाॅ डेनिस जोनस के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका ग्रे कलर के जंप सूट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का जैकेट और हाई बूट कैैरी किए थे।  मिनिमल मेकअप में वह और ओपन हेयर प्रियंका के लुक खूबसूरत बना रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने गले में  मंगलसूत्र भी पहना था।

वहीं डेनिस जोनस की बात करें तो वह इस दौरान व्हाइट टाॅप और जींस में ग्लैमरस नजर आईं। इसके साथ उन्होंने पिंक जैकेट पहनी थी। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वासिम मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के जीवन पर बनी हुई है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

 

Smita Sharma