पति निक का हाथ थाम डिनर करने पहुंची प्रियंका,ब्लैक आउटफिट में दिखा ऐसा लुक

1/7/2020 9:50:50 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को हुए पति निक जोनस संग गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो में हिस्सा लिया था। इस अवार्ड शो की तस्वीरें अभी भी लोगों के दिलों-दिमाग में छाईं हैं। वहीं अवार्ड शो खत्म होने के बाद प्रिंयका पति निक संग डिनर डेट पर स्पाॅट हुईं।

इस दौरान एक्ट्रेस का लुक काफी बदला हुआ दिखा। लुक की बात करें तो 37 की प्रियंका इस दौरान ब्लैक टाॅप के साथ नेट की फ्लोरल प्रिंट स्किनफिट स्कर्ट में काफी बोल्ड दिखीं।

उन्होंने अपने लुक को सटबल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का पर्स भी कैरी किया था।

फुटविअर की बात करें तो पीसी ने ब्लैक हील्स पेयर किए थे। वहीं निक ब्लैक फाॅर्मल सूट में हैंडसम दिखे। कपल ने हाथों में हाथ डाल जमकर पोज दिए। सामने आईं इन तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखऩे को मिल रही है। 

बता दें कि  प्रियंका  और निक अक्सर कपल गोल्‍स देते रहते हैं। ये कपल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पॉपुलर है। बिजी शेड्यूल के बीच भी निकयंका  खुद के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। आए दिन उन्हें एक-साथ खई जगहों पर देखा जाता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स भी हैं।

 

Smita Sharma